Homeराज्यउत्तराखण्डअनलॉक 5 की गाइडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ाई, केवल स्कूल कॉलेज और...

अनलॉक 5 की गाइडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ाई, केवल स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के नियम बदले

देहरादून। उत्तराखंड में 1 अक्टूबर को जारी किए गए अनलॉक 5 की गाइडलाइन 30 नवंबर तक लागू कर दी गई है। वहीं, इस गाइडलाइन में केवल स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटर को लेकर नियम बदले हैं। शेष नियम यथावत रहेंगे। इनको लेकर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने  गाइडलाइन जारी कर दी है।

राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर को उत्तराखंड में अनलॉक 5 की गाइडलाइन जारी की गई थी। इसमें स्कूलों को खोलने के लिए 15 अक्टूबर के बाद का समय दिया गया था। विचार-विमर्श के उपरांत स्कूलों को खोलने पर मंथन किया गया। इसके लिए संबंधित विभागों के अलावा कोचिंग सेंटर खोलने को लेकर जिला प्रशासन को अधिकृत किया गया। लेकिन अब नवंबर माह में त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड शासन द्वारा अक्टूबर महीने में जारी की गई गाइडलाइन को नवंबर 30 तारीख तक बरकरार रखा है। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर को लेकर शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 1 अक्टूबर को जारी की गई गाइडलाइन के सभी प्रावधान 30 नवंबर तक जारी रहेंगे। जिसके तहत सार्वजनिक कार्यक्रमों और त्योहारों में सभी नियमों का पालन सख्ती से किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular