मौसम अलर्ट : बढ़ेगी ठंड, रहेगा फ़्लू का खतरा

फ़ाइल फोटो

देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में एक हफ्ते के दौरान ठंड बढ़ेगी। साथ ही फ्लू का खतरा ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से ठंड से बचाव करने की अपील की है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आजकल दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री से अधिक का अंतर बना हुआ है।

विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में अंतर 18 डिग्री से भी ज्यादा है। शुक्रवार को भी तापमान में 18.8 डिग्री का अंतर रिकॉर्ड किया गया। ऐसी स्थिति में ठंड लगने और फ्लू के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव करने को कहा है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम बना हुआ है। अगले एक हफ्ते तक मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस समय सुबह और शाम की ठंड खतरनाक साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here