
देहरादून। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पत्नी के साथ उत्तखण्ड पहुंचे है। गुरुवार को डोभाल ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे, जहां उन्होंने यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद वह अपने पौड़ी जनपद स्थित पैतृक गांव के लिए रवाना हुए।
डोभाल शुक्रवार को पत्नी संग जवाला देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। जानकारी के मुताबिक डोभाल शनिवार को ऋषिकेश स्वर्गाश्रम जाएंगे। जहां गंगा आरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को दिल्ली लौट जाएंगे।



