Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम योगी ने जिला कमांडेंट को किया बर्खास्त, होमगार्डों की ड्यूटी लगाने...

सीएम योगी ने जिला कमांडेंट को किया बर्खास्त, होमगार्डों की ड्यूटी लगाने में गड़बड़ी करने का था आरोपी

सीएम योगी आदित्यनाथ

देहरादून। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले साल जिला कमांडेंट, लखनऊ के पद पर तैनात होमगार्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। होमगार्डों को उनके ड्यूटी के आवंटन में अनियमितता बरतने के आरोप में कृपा शंकर पांडे को बर्खास्त कर दिया गया।

प्रवक्ता के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित अधिकारी से 6 बार जवाब मांगा गया था, लेकिन उससे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के आरोप में बुलंदशहर में जिला कमांडेंट को भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक ट्वीट में कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के ड्यूटी निर्धारण में वित्तीय अनियमितता, कूटरचना और फर्जीवाड़ा करने के दोषी तत्कालीन जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, लखनऊ को सेवा से पदच्युत करने का आदेश दिया है.”

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ में तैनात होमगार्ड्स जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडे ने फर्जी मस्टररोल तैयार कर अनियमितता करते हुए होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई और भुगतान भी कराया. शासन स्तर पर इस पूरे मसले पर की गई गहन जांच के बाद अब मुख्यमंत्री ने जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय को बर्खास्त करने का आदेश दिया है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular