नैनिताल। जिले में गुलदार ने दो छात्राओं की 24 घंटे के भीतर निवाला बना लिया। इस घटना से लोगों में रोष और आतंक गहरा गया है।
नैनिताल के ओखलकांडा ब्लॉक के कूकना गांव में गुलदार ने गुरुवार को 18 साल की छात्रा को शिकार बनाया। छात्रा घास लेने जंगल गयी थी, तभी गुलदार ने उसपर हमला किया। गुलदार लड़की को जंगल में घसीट कर ले गया। इसके बाद गांव के लोगों के तलाशी अभियान में शव बरामद हुआ। इससे एक दिन पहले एक और छात्रा को गुलदार ने शिकार बनाया था।