देहरादून- कोरोना काल में उत्तराखण्ड घूमने आये यूपी विधायक अमनमणि त्रिपाठी के मामले को गम्भीरता से लेते हुए आज नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखण्ड सरकार और अमनमणि त्रिपाठी सहित सभी अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। इस मामले में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार को अमनमणि त्रिपाठी से उत्तराखण्ड आने का कारण पूछा गया है। नोटिस में पूछा गया है कि जब उत्तराखण्ड के सभी चार धाम और अन्य धार्मिक स्थल बंद थे और वहां आने जाने की अनुमति किसी को भी नहीं थी तो फिर उत्तराखण्ड शासन के अधिकारियों द्वारा उन्हे पास कैसे जारी कर दिया गया? हाईकोर्ट द्वारा अधिकारियों के पास जारी करने और उनके बिना रोकटोक नियम विरूद्व चमोली तक पहुंच जाने को एक गम्भीर मामला बताया गया है।



