
ब्रेकिंग : अल्मोड़ा जिले के रानीखेत , ताडीखेत विकासखंड में 3 प्रवासी युवकों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, मुंबई से 15 मई को लौटे थे अपने गांव ,एक युवक खुडोली दूसरा चापड़ तथा तीसरा युवक मलोना गांव का है निवासी ।
आज अभी तक 20 कोरोना के नए मरीज आए हैं सामने । इनमें चंपावत में 7, अल्मोड़ा में 3, उत्तरकाशी में 3, देहरादून में 2, नैनीताल में 2, पिथौरागढ़ में 2 और हरिद्वार में 1 मरीज है। ये सभी लोग प्रवसी हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 173 पहुंच गई हैं। इनमें 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 59 स्वस्थ हो चुके हैं।



