Homeराज्यउत्तराखण्डअल्मोडा खाद्य व औषधि प्रशासन टीम ने राजस्थान कम्पनी आरसीएम के खिलाफ...

अल्मोडा खाद्य व औषधि प्रशासन टीम ने राजस्थान कम्पनी आरसीएम के खिलाफ हाईकोर्ट में किया मुकदमा दर्ज……

अल्मोडा जिले में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड के मामले फिर से उजागर होने लगे है। राजकीय खाद्य एवं औषधि विशलेषण शाला रूद्रपुर ने अल्मोडा बाडेछीना से भेजे गए धनिया के सैम्पल पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। जिसमें खाद्य विभाग द्वारा धनिया के 4 सैम्पल फेल हो चुके है। इसमे राजस्थान की आरसीएम कम्पनी शामिल है। सैम्पल की रिपोर्ट आने के बाद अल्मोडा खाद्य व औषधि प्रशासन टीम ने राजस्थान कम्पनी आरसीएम के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आपको बता दे कि सरकार द्वारा मिलावटीखोरी मामले के मद्देनजर जांच सैपलिंग में तेजी लाने निर्देश दिए थे लेकिन प्रदेश भर के सैम्पल राजकीय खाध्य एवं औषधि विशलेषण शाला रूद्रपुर भेजे जाते है जिस कारण सैम्पलों की संख्या अधिक होने के कारण रिपोर्ट समय पर नही आ पाती है अल्मोडा खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने पिछले साल अल्मोडा बाडेछीना की एक दुकान से चीनी, कोलड्रिग, शहद व धनिया के चार सैम्पल लिए थे। जिसमें धनिया के चारों सैम्पल की रिपोर्ट फेल आई है राजस्थान आरसीएम कम्पनी की धनिया की रिपोर्ट फेल आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने कम्पनी के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं खाद्य एवं औषधि अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि बाडेछीना स्थित एक दुकान से पिछले साल कुछ सैम्पल लिए गए थे जिसमें धनिया के चार सैम्पल भी शामिल थे उन धनिया सैम्पलों में स्टॉच की मात्रा अधिक पायी गयी है। धनिया में स्टॉच की मात्रा अधिक होने की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक कार्रवाही की गई लेकिन सम्बधित विक्रेता और कम्पनी द्वारा कोई जवाब तलब नही किया गया इस पर विक्रेता और कम्पनी द्वारा कोई जवाब तलब नही किए जाने के बाद कम्पनी के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular