Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में कोरोनावायरस को लेकर 31 मार्च तक सभी स्कूलों की छुट्टी……

उत्तराखंड में कोरोनावायरस को लेकर 31 मार्च तक सभी स्कूलों की छुट्टी……

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने कोहराम मच रखा है, भारत में भी अब तक कोरोनावायरस के 84 मामले सामने  आए हैं, इसके अलावा दो लोगो की कोरोनावायरस से मौत की खबर भी सामने आई है,  उत्तराखंड में कोरोनावायरस की एकमात्र जांच लैब  हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में बनाई गई है जहां कोरोना के चार संदिग्ध सैंपल आ चुके हैं,  हल्द्वानी के दो युवकों और देहरादून के दो युवकों के कोरोना वायरस के संदिग्ध सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे, लिहाजा फिलहाल राहत भरी खबर है कि कोरोनावायरस उत्तराखंड तक नहीं पहुंचा है , गौरतलब है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस को लेकर न सिर्फ 31 मार्च तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है, बल्कि प्रदेश में होने वाले सभी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम भी रद्द किए गए हैं. स्वास्थ्य महकमा और सरकार लोगों से कोरोनावायरस के बचाव के उपाय के लिए सजग रहने की अपील कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2