भारत में लगातार फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रहा है। जिसके चलते कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी काशीपुर के एक घर में पहुंचे जहां अधिकारियों ने 7 लोगों का परीक्षण किया और ब्लड सैंपल लेकर हल्द्वानी भेज दिया है। बता दें कि पुणे से विगत नो मार्च को यह परिवार काशीपुर आया था।
चीन में फैले कोरोना वायरस अब भारत में लगातार फैलता जा रहा है। यही कारण है कि आए दिन कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।