Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: फंदे पर लटका मिला आठ साल की बच्ची का शव, परिजनों...

देहरादून: फंदे पर लटका मिला आठ साल की बच्ची का शव, परिजनों ने जताई फांसी लगाने की आशंका पर पुलिस के गले नहीं उतर रहा मामला…..

देहरादून- राजधानी देहरादून के वसंत विहार में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। वसंत विहार थाना क्षेत्र के जीएमएस रोड में आठ साल की बच्ची का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला है। पड़ोसी ने खिड़की से बच्ची को लटके देखा तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इस अनहोनी के समय पिता अपने प्रतिष्ठान पर थे, जबकि मां घरेलू काम में व्यस्त थी। बच्ची कक्षा तीन की छात्रा थी। कैंट कोतवाली को सिनर्जी अस्पताल से डेट मीमो प्राप्त हुआ, जिसमें आठ साल की बच्ची के मृत अवस्था में भर्ती करने की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची की मां ने बताया कि बेटी ने पहले कमरे के दोनों दरवाजे बंद किए। बाद में बेड पर चढ़कर पंखे में चुन्नी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

वहीं वसंत विहार पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। यह भी बताया गया कि पड़ोसी ने सबसे पहले खिड़की से बच्ची को लटके देखा था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर परिजनों ने बच्ची को नीचे उतारा था। परिजन उसे सिनर्जी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी श्वेता चैबे का कहना है कि परिजन तो खुदकुशी करने की बात कह रहे है, लेकिन अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular