देहरादून- उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आज भी हल्के बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है हालांकि आज सुबह बादल छाए रहने के बाद देहरादून में सुबह नौ बजे धूप खिल आई। वहीं मौसम में आए इस बदलाव से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धूप खिलने से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 2200 मीटर और उसस अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।



