Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में रातभर पड़ी बारिश से फिर लौटी ठंड, आज तेज आंधी...

उत्तराखंड में रातभर पड़ी बारिश से फिर लौटी ठंड, आज तेज आंधी चलने की संभावना……

देहरादून- उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। बृहस्पतिवार रात गरज चमक के साथ हुई बारिश ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी। इससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शुक्रवार से कई इलाकों में बादल छाए हुए है। इसके साथ ही आज तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मसूरी में भी रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक रुक-रुक कर होती रही। नैनीताल में बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे से बारिश जारी है। वहीं आज नैनीताल शहर और ऊंची चोटियों पर इस सीजन में आठवीं बार बर्फबारी हुई है। हालांकि बारिश के कारण शहर में बर्फ रुक नहीं पाई। चैखुटिया, लोहाघाट, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, काशीपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, बागेश्वर, जसपुर, भीमताल, किच्छा, रानीखेत, मुनस्यारी, पंतनगर, रामनगर सहित कुमाऊं के लगभग सभी इलाकों में रात से ही रुक-रुक का बारिश जारी है। गढ़वाल में श्रीनगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी, उत्तरकाशी, नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। चमोली और रुद्रप्रयाग की ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आज बादल छाए रहेगें। इसके साथ ही कुछ इलाकों में तेज आंधी चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिन कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular