Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, ऑल वेदर रोड...

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्यों का किया हवाई सर्वेक्षण…..

देहरादून- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। इस दौरान जनरल वी के सिंह और मुख्यमंत्री ने टिहरी व उत्तरकाशी जिले में चल रहे ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्यों का हवाई सर्वेक्षण किया। आज सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जॉलीग्रांट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आल वेदर रोड़ टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर से होते हुए चम्बा व उत्तरकाशी जिले के चिनियालीसौड़ धरासू होते हुए भैरोंघाटी तक आल वेदर रोड़ के निर्माण कार्यों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री व मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरकाशी से धरासू होते हुए बड़कोट जानकीचट्टी तक हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के बाद उत्तरकाशी के मातलि हैलीपैड में आईटीबीपी के कैम्पस में ऑल वेदर रोड़ से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर ऑल वेदर रोड़ के निर्माण कार्यों की प्रगति के रिपोर्ट ली व समीक्षा की।। केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने मातलि हैलीपैड में पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की कोशिश है कि कुम्भ 2021 से पहले उत्तराखंड की आल वेदर रोॅड का कार्य पूरा हो। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है लेकिन यात्रा के बीच आल वेदर रोड़ निर्माण कार्य जारी रहेगा लेकिन यात्रा को सुगम व निर्बाध ढंग से सुचारू चलने के लिए सड़क को एक तरफ खुला रखा जाएगा। उत्तरकाशी से गंगोत्री तक 100 किलोमीटर हिस्से में अभी भी आल वेदर रोड़ का निर्माण कार्य शुरू नही हुआ इस सवाल का जबाब देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इको सेंसटिव जॉन के चलते यह मामला सुप्रीम कोर्ट के पास है। शीघ्रता से इस हिस्से का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनकी सरकार आल वेदर रोड़ निर्माण में चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गम्भीर है। आल वेदर रोड़ निर्माण में आये दिन हो रही दुर्घटनाओं व मजदूरों की मृत्यु व लोगों के घायल होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मौके पर से ही निर्माण में लगी कंपनियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण में सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता स्वीकार नही किया जाएगा। गढ़वाल विकास निगम के डायरेक्टर लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री को जिले की तीन सड़कों के शीघ्र निर्माण व गंगा पर बन रहे अधूरे तिलोथ पुल व अटाली पुल के शीघ्र निर्माण के लिए ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम में गंगोत्री के विधायक बीजेपी के जिलाध्यक्ष रमेश चैहान, मंडल अध्यक्ष देसराज बिष्ट, चंदन पंवार, विजय संतरी सूरत गुसाई, सुरेश चैहान आदि लोग मौजूद थे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular