Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर हादसा, स्कूल और यात्री बस में आमने-सामने की...

उत्तराखंड: रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर हादसा, स्कूल और यात्री बस में आमने-सामने की भिड़त, 12 लोग घायल……

उत्तराखंड- रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर बेलगड़ के पास आज सुबह सड़क हादसा हो गया। स्कूल बस और यात्री बस की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हुई। रामनगर से हल्द्वानी जा रही यात्री बस में लगभग 40 लोग सवार थे, जिसमे महिला कॉन्स्टेबल सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए ले लाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार किया गया। बताया जा रहा है स्कूल बस चालक की गलती से यह सड़क हादसा हुआ है। गनीमत यह रही कि स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे। यह बस हिलवुड एकेडमी गेबुआ स्कूल की है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular