Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में आज शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी, 21 और 22 दिसंबर को...

उत्तराखंड में आज शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी, 21 और 22 दिसंबर को फिर हो सकती है बारिश और बर्फबारी…..

देहरादून- राजधानी देहरादून में आज तड़के शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ाए रखी। आज सुबह से ही दून में बादल छाए रहे। ठंड इतनी ज्यादा है कि लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे तक भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम में बहुत ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। दिन में तापमान करीब तीन डिग्री तक बढ़ने से ठंड थोड़ी कम हो सकती है लेकिन रात को इसमें बदलाव की उम्मीद लगभग नहीं है। आज भी कोल्ड डे कंडीशन रहने और शीतलहर का अनुमान है। वहीं बुधवार को भी देहरादून में कुछ ऐसा ही मौसम रहा। दिन में भी लोग ठंड से परेशान रहे। मंगलवार की तुलना में दिन के तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह से ही राजधानी क्षेत्र में बादल छाये रहे। इसके चलते सुबह सूरज भी काफी देर से निकला। सुबह से दोपहर तक सूरज निकला, लेकिन धूप में गर्मी बिल्कुल नहीं थी। दूसरी ओर पहाड़ियों से चल रही सर्द हवाओं के चलते ठंड बहुत अधिक बढ़ गई। इससे दून के अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री की कमी आई। मंगलवार को जहां राजधानी का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं बुधवार को भारी गिरावट के बाद यह 14.7 डिग्री पर पहुंच गया। सात डिग्री की बड़ी कमी होने से दिन के समय ठंड में बहुत अधिक बढ़ोत्तरी हो गई। वहीं रात के तापमान में भी करीब एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। ज्यादातर इलाकों में रात के समय पहले से ही जबरदस्त ठंड पड़ रही है।

21-22 को फिर बारिश-बर्फबारी

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 21 और 22 दिसंबर को फिर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राज्य के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में बारिश होने और बर्फ गिरने का अनुमान है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2