Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी, मैदानी इलाकों...

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी, मैदानी इलाकों में रहेगा शीतलहर का प्रकोप….

देहरादून- मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मैदानी इलाकों में शीतलहर चल सकती है। देहरादून में आंशिक बादल आ सकते हैं। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दून में सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरा छटा तो बादल छा गए। जिस कारण ठंड काफी बढ़ गई है। मंगलवार को राजधानी सहित मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। राजधानी में सुबह दस बजे तक दस डिग्री तापमान रहा। हालांकि दून में तो धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा मुसीबत बना रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही शीतलहर भी चलेगी। हालांकि देहरादून में आंशिक बादल आ सकते हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल कहीं भी बारिश या बर्फबारी का अनुमान नहीं जताया है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular