Homeराज्यउत्तराखण्डहैदराबाद में आयोजित हुआ 41वां राष्ट्रीय पीआरएसआई सम्मेलन, जनसम्पर्क के क्षेत्र में अनिल...

हैदराबाद में आयोजित हुआ 41वां राष्ट्रीय पीआरएसआई सम्मेलन, जनसम्पर्क के क्षेत्र में अनिल सती को किया गया सम्मानित…..

देहरादून- हैदराबाद में आयोजित 41वें राष्ट्रीय पीआरएसआई सम्मेलन में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती को उत्कृष्ट कार्यां के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। अनिल सती ने इस उपलब्धि को प्रदेश का गौरव बताते हुए सम्मान का श्रेय अपनी पीआरएसआई टीम को दिया है। हैदराबाद स्थित एक होटल में आयोजित पीआरएसआई के राष्ट्रीय सम्मेलन में तेलंगाना के पर्यटन, युवा मामले और आबकारी कैबिनेट, मंत्री वी श्रीनिवास गौड ने देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती को सम्मानित किया। अनिल सती ने सम्मेलन में आये सभी जनसम्पर्क और मीडियाकर्मियों का आभार जताते हुए अपनी टीम की एकजुटता और कार्यशैली की सराहना की।

सम्मेलन में देश-विदेश के करीब 600 से अधिक जनसम्पर्क तथा मीडिया के क्षेत्र के प्रतिनिधियों में उत्तराखंड राज्य के देहरादून पीआरएसआई चैप्टर के 15 प्रतिभागी शामिल हुए। अनिल सती की उपलब्धि पर सम्मेलन में शामिल सभी प्रतिभागियों ने उन्हें शुभकामनायें देते हुए उनकी कार्यशैली को काबिले तारीफ बताया। जैसा कि गत वर्ष पीआरएसआई का 40वां, राष्ट्रीय सम्मेलन उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में किया गया था। उक्त सम्मेलन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केन्द्रीय मानव संसाधन रमेश पोखरियाल निशंक, पर्यटन मंत्री सतपाल सिंह महाराज तथा जनसम्पर्क क्षे़त्र व मीडिया से सम्बन्ध रखने वाले लगभग 500 लोगों ने प्रतिभाग किया था। अनिल सती लगभग 20 वर्षों से जनसम्पर्क के क्षेत्र में कार्यरत है तथा साथ ही वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, आदि के कार्यक्रमों में सक्रिया योगदान भी देते रहे है। इसके अतिरिक्त वे पूर्व में उत्तखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भी कार्य कर चुके है। वर्तमान समय में अनिल सती स्वास्थ्य विभाग के टीबी अनुभाग में आईईसी अधिकारी कार्यरत है। सम्मेलन में उत्तराखंड से पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल, उपाध्यक्ष एएन त्रिपाठी, संयुक्त सचिव अमित पोखिरियाल, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, अनिल वर्मा, वैभब गोयल, दीपक शर्मा, आकाश शर्मा, गौरव कुमार, अनिल वर्मा, सुशील राय, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular