देहरादून- उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के मुख्य परियोजना अधिकारी ए के त्यागी ने बताया कि 14 दिसम्बर को ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम नेहरू ऑडिटोरियम ओएनजीसी परिसर कौलागढ़ देहरादून में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। गोष्ठी में विभिन्न शासकीय विभागों, औद्योगिक-व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं छात्रों तथा बुद्धिजीवियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया जायेगा। इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर द टाइम्स ग्रुप, ओएनजीसी एवं उरेडा द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम में ऊर्जा संरक्षण से संबंधित कलैण्डर 2020 का विमोचन और ऊर्जा अक्षय ऊर्जा उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।



