Homeराज्यउत्तराखण्डखानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले को...

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज……

हरिद्वार- हरिद्वार जिले के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की मुश्किलें और बढ़ गई है। झबरेड़ा क्षेत्र से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। विधायक देशराज कर्णवाल ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया कि 13 अप्रैल को नेहरू स्टेडियम में एक कुश्ती कार्यक्रम के दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ जातिसूचक शब्द और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यही नहीं उन्हें चीरने-फाड़ने की धमकी भी दी थी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular