देहरादून- उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रतीक और गढ़वाली दीपावली ईगास पर शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश करने को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी खबर तेजी से वायरल हो रही है। इस फर्जी आदेश से लोगों भ्रमित किया जा रहा है। फर्जी आदेश के अनुसार ईगास पर 8 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं शासन द्वारा भी इस आदेश के फर्जी होने की पुष्टि की गई साथ ही ऐसे शरारती लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांगी की गई।अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का आदेश जारी नहीं हुआ है। वहीं सचिवालय संघ ने भी अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से इस विषय में जांच की मांग की है। हैरत की बात ये है कि कथित फर्जी आदेश पर अपर मुख्स सचिव राधा रतूड़ी के साइन भी हैं।