देहरादून- विदेश दौरे पर गये उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गए हैं। जिसकी शिकायत मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी सुमित भार्गव ने देहरादून एसएसपी से की है। जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर को देर रात कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम एवं जीमेल अकाउंट हैक किए गए। इसका पता चलते ही एसएसपी देहरादून अरुण मोहन जोशी को पत्र लिखकर, कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



