प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने मुलाकात की। मुलाकात की जानकारी प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, ‘अभिजीत बनर्जी के साथ उत्तम बैठक हुई। मानव सशक्तीकरण के प्रति उनका जुनून साफ दिखाई देता है। हमने कई मुद्दों पर स्वस्थ और व्यापक बातचीत की। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। उन्हें भविष्य की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं।’