अयोध्या के राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में आज भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अयोध्या मामले की सुनवाई के 39वें दिन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कल इस मामले की सुनवाई का आखिरी दिन होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई के दौरान आज चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि आज 39वां दिन है। कल 40वां और इस मामले की सुनवाई का आखिरी दिन। बता दें कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ अयोध्या मामले की सुनवाई कर ही है।



