Sunday, March 1, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 30 ब्लाॅक में प्रथम चरण का मतदान शुरू……

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 30 ब्लाॅक में प्रथम चरण का मतदान शुरू……

देहरादून- हरिद्वार को छोडकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू हो गया। इसके तहत 30 ब्लॉक में 21983 पदों के लिए 2464 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जा रहे है। इन ब्लाकों के 2686 मतदान केंद्रों में बनाए गए 3315 पोलिंग बूथों में पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया है। विभिन्न बूथों पर उम्मीदवारों के समर्थकों की ओर से मतदान केंद्र के बाहर अपने बस्ते लगाए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक गुरुवार से ही क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। उधर, प्रथम चरण वाले विकासखंडों में ग्राम प्रधान, ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पदों पर किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने शुक्रवार को पूरी ताकत झोंके रखी। दूसरी तरफ, शासन ने पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों पांच, 11 व 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दिन हरिद्वार व शहरी क्षेत्रों को छोड़ शेष राज्य में अवकाश घोषित किया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार शनिवार को मतदान संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को सभी पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां देर शाम तक पहुंच गई थीं। शनिवार को 30 ब्लॉकों की 2464 ग्राम पंचायतों में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। देर रात तक ब्लाक मुख्यालयों में बनाए गए स्ट्रॉग रूम में मतपेटियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2