Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम का मिजाज सर्द होने के बावजूद कम नही हो रहा डेंगू...

मौसम का मिजाज सर्द होने के बावजूद कम नही हो रहा डेंगू का कहर, 78 मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि, 3809 पहुंची मरीजों की संख्या……

देहरादून- राजधानी देहरादून में मौसम का मिजाज सर्द होने के बावजूद डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को भी 78 मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इस तरह से मौजूदा सीजन में 3809 मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हो चुकी है। शुक्रवार को दून अस्पताल में 270 मरीजों के रक्त सैंपल की एलाइजा जांच में 39 मरीजों में डेंगू बुखार पॉजीटिव पाया गया है। इसी तरह गांधी शताब्दी अस्पताल में 223 मरीजों में 29 मरीज डेंगू के पाए गए। रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 मरीजों के रक्त सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह से मौजूदा सीजन में सरकारी अस्पतालों में 16943 मरीजों के रक्त सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 3809 मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हो चुकी है। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग नगर निगम और अन्य विभागों के साथ डेंगू मच्छर और इससे होने वाले बुखार व उपचार को लेकर जागरुकता अभियान चलाए हुए है। लोगों से घर, दफ्तर और आसपास ज्यादा दिन तक पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular