Homeराज्यदिल्लीमहाराष्ट्र में भाजपा की पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी, कई विधायकों का कटा...

महाराष्ट्र में भाजपा की पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी, कई विधायकों का कटा पत्ता……

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। शिवसेना से सीटों के बंटवारे के ऐलान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने अपने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए इस पहली लिस्ट जारी होने की जानकारी दी। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 125 उम्मीदवारों की लिस्ट में 12 विधायकों के टिकट काटे गए हैं और 52 सीटिंग विधायकों को टिकट दिया गया है। जेपी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल को थरूट सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि सतारा से शिवेंद्र सिंह छत्रपति शिवाजी महाराज के वंश चुनाव लड़ेंगे और लोकमान्य गंगाधर तिलक घराने की बहू मुक्ता तिलक कस्बा पेट सीट से से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने बताया कि पंड्ढर पुर विट्ठल मंदिर देवस्थन के अध्यक्ष अतुल भोसले कराड़ दक्षिण सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सतरा लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयन राजे भोसले का उम्मीदवार बनाया है। अरुण सिंह ने साफ कर दिया है कि बीजेपी और शिवसेना साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी अन्य चार सहयोगियों आरएसपी, आरपीआई, शिवसंग्राम और रजत क्रांति पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि तीन चौथाई बहुमत के साथ उनकी सरकार बनना तय है।

इस लिस्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिमी से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की सीट में कोई तब्दिली नहीं की गई है। पिछली बार भी वह इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है। गौरतलब है कि नागपुर दक्षिण-पश्चिम गांव महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पड़ता है। यह विधानसभा नागपुर संसदीय क्षेत्र में आता है। 2014 में यहां से भाजपा के देवेन्द्र गंगाधर फड़णवीस ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल्ल विनोद गुडधे पाटिल को 58942 मतों के अंतर से हराया था। देवेन्द्र फड़णवीस और प्रफुल्ल विनोद को क्रमशः 113918 व 54976 वोट हासिल हुए थे। महाराष्ट्र विधानसभा में सीटों की संख्या 288 है। इसमें 234 सामान्य सीटें हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमशः 29 और 25 सीटें आरक्षित हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular