रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग में बसुकेदार-स्यूंर बांगर-विनोवाधार मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि नौ लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, वाहन में कुल 18 लोग सवार थे। वहीं आठ लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। सभी सवारियों उपचार हेतु एम्बुलेंस, एसडीआरएफ और पुलिस की गाड़ियों नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मृतक का नाम रमेश लाल 32 वर्ष, पुत्र रामलाल, निवासी स्यूर है।