Homeराज्यदिल्लीआर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत का बड़ा खुलासा, एयर स्ट्राइक के बाद...

आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत का बड़ा खुलासा, एयर स्ट्राइक के बाद फिर बालाकोट में आतंकी कैंप सक्रिय…..

पाकिस्तान ने एकबार फिर बालाकोट में आतंकी ठिकानों को सक्रिय कर दिया है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने इसको लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जनरल बिपिन रावत ने बताया है कि पाकिस्तान ने एकबार फिर बालाकोट में आतंकी कैंप सक्रिय कर दिए हैं। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बताया कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर से सक्रिय किया है और इस रास्ते वो लगभग 500 आतंकियों की घुसपैठ कराने की तैयारी कर रहा है। जनरल बिपिन रावत ने चेन्नई में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में संवाददाताओं से बात करने के दौरान यह बात कही।

बालाकोट में सक्रिय किए आतंकी कैंप

आर्मी चीफ से सवाल किया गया था कि क्या पाकिस्तान ने पीओके में नए आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय किए हैं। इस सवाल के जवाब में जनरव बिपिन रावत ने कहा, ”मैं आपको बता दूं, बालाकोट को पाकिस्तान ने हाल ही में फिर से सक्रिय किया गया है। बालाकोट को पाकिस्तान ने बहुत अधिक सक्रिय कर दिया है। यह इस बात को दर्शाता है कि बालाकोट तबाह हुआ था और यही कारण था कि आतंकी वहां से भाग गए थे और अब उसे दोबारा सक्रिय कर दिया गया है।’ सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में जैश के ठिकानों को तबाह किया था लेकिन वहां फिर से आतंकी कैंप खड़ा हो गए हैं।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular