हरिद्वार- हरिद्वार में आज ग्राम सराय मिनहाल पब्लिक स्कूल की बुनियाद रखते हुए मुस्लिम गुरू सैय्यद नादे अली साहब ने कहा कि धर्म को समझने के लिए शिक्षा का ज्ञान होना जरूरी है तब ही दीन के बताये रास्ते पर चल सकते है। उन्होंने कहा कि देश भी तरक्की की राह पर शिक्षा के बदौलत चल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी का मौलिक अधिकार है। सैय्यद नादे अली ने उम्मीद जताई कि मिनहाल पब्लिक स्कूल आने वाले समय में ऐजुकेशन हब के रूप में उभरेगा। वहीं वरिष्ठ पत्रकार अवनिश पे्रमी ने कहा कि शिक्षा एक धर्म की बपौती नहीं है उसे हासिल करने का अधिकार हर किसी को है। प्रेमी ने कहा कि समाज में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए शिक्षा जरूरी है।
उन्होंने खासकर मुस्लिम बच्चों के शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया। समाज सेवी रफी खां ने कहा कि मुस्लिम समाज में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है जिसे ऊपर उठाने की जरूरत है। इस दौरान पूर्व सभा सांसद नईम कुरैशी के संचालन में हुई इस संगे बुनियाद के अवसर पर सुरेश वर्मा, तौकीर अली, शराफत अली समेत कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मुस्लिम गुरू नादे अली को मनव्वर कुरैशी ने कलियर शरीफ की चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। आपको बता दें मिनहाल पब्लिक स्कूल उन बच्चों को शिक्षा देगा जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शिक्षा से वंचित है।



