Homeराज्यउत्तराखण्डगौरवशाली : उत्तराखंड का फिर ‘कृषि कर्मा अवॉर्ड’ के लिए चयन, कृषि...

गौरवशाली : उत्तराखंड का फिर ‘कृषि कर्मा अवॉर्ड’ के लिए चयन, कृषि मंत्री ने जताई खुशी….

देहरादून- कृषि क्षेत्र में बेहतरीन प्रर्दशन के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने उत्तराखंड को ‘कृषि कर्मा अवॉर्ड’ के लिए चयनित किया है। उत्तराखंड के कृषि विभाग को कर्मा अवॉर्ड के तहत एक ट्रॉफी और 5 करोड़ की राशि दी जाएगी। इस अवॉर्ड के अलावा केंद्र ने उत्तराखंड में दो प्रगतिशील किसानों को भी अवॉर्ड के लिए चयनित करने के निर्देश दिए हैं। चयनित किसानों को 2-2 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी 2016-17 में उत्तराखंड को इस अवॉर्ड से नवाजा गया था। उत्तराखंड को खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में मिलने वाले इस पुरस्कार के चयन की जानकारी केंद्रीय संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने पत्र भेजकर राज्य के कृषि सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को दी है। वहीं कर्मा अर्वाड के लिए उत्तराखंड का चयन होने पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का ने खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने राज्य के किसानों और विभाग के कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को उन्नत तकनीकी विधियों और विस्तार सेवाएं मुहैया करने के विभाग ने समन्वित प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से राज्य का चयन कृषि कर्मा अवॉर्ड के लिए हुआ है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular