Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड राजधानी देहरादून में इन युवाओं ने शुरू की अनूठी पहल, जनता फ्रिज...

राजधानी देहरादून में इन युवाओं ने शुरू की अनूठी पहल, जनता फ्रिज से निशुल्क प्राप्त करें फल और मिठाई…..

देहरादून- राजधानी देहरादून के सात युवाओं ने जनता फ्रिज सेवा की अनूठी पहल की है। पहल नाम की संस्था से जुड़े इन कार्मिकों ने रिस्पना पुल के समीप एक फ्रिज स्थापित किया है, जिसमें से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति फल, मिठाई, जूस, बेकरी उत्पाद आदि निशुल्क ले सकता है। चार दिन पहले शुरू की गई इस सेवा का लोग खूब लाभ उठा रहे हैं और दूसरी तरफ इस पहल से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में समाज सेवी लोग इसमें खाद्य सामग्री का दान भी कर रहे हैं। इस पहल के सूत्रधार विधानसभा में कार्यरत कौशिक भैसोरा, राहुल पांडेय, प्रदीप कुंजवाल, धर्मेंद्र भंडारी, तुशांत बिष्ट, नंद किशोर भट्ट, नीरज आर्य, हिमांशु पांडे, अमित रावल हैं। संस्था के सदस्य कौशिक भैसोरा ने बताया कि निजी सहयोग से जनता फ्रिज की यह सेवा शुरू की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2