Friday, March 6, 2026
Home राज्य दिल्ली पीएम मोदी बोले – नई सरकार के 100 दिन पूरे और पहला...

पीएम मोदी बोले – नई सरकार के 100 दिन पूरे और पहला शतक आपके सामने……

महाराष्ट्र के नासिक में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में भाजपा सरकार के महाजनादेश यात्रा के समापन पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नई सरकार के 100 दिन पूरे और पहला ‘शतक’ आपके सामने है। इस शतक में धार भी है, रफ्तार भी है और आने वाले पांच वर्षों की साफ सुथरी तस्वीर भी है। पहले शतक में देश, समाज और दुनिया में नए भारत के नए दृष्टिकोण की झलक है। कठिन चुनौतियों से टक्कर की ललक भी है, विकास का जोश भी है और भारत की वैश्विक ताकत का संदेश भी है।पीएम मोदी ने कहा कि जब लोकसभा का चुनाव हुआ, तो 60 साल के बाद पहली बार एक सरकार दोबारा चुनकर आई और पहले से ज्यादा बहुमत के साथ चुनकर आई। जब आप ताकत देते हैं तो सरकार कैसे काम करती है, हमारी सरकार के प्रथम 100 दिन का कार्यकाल इसका उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2