स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरी उड़ान, ऐसा करने वाले पहले रक्षा मंत्री…..रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बंगलूरू में स्वदेशी तकनीक पर विकसित लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरा है। बतौर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की किसी लड़ाकू विमान में यह पहली उड़ान है। इसके साथ ही वह पहले ऐसे रक्षा मंत्री भी बन गए हैं जिन्होंने तेजस में उड़ान भरी है। राजनाथ सिंह 28 सितंबर को मुंबई में नौसेना के लिए तीन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वे स्कॉर्पियन क्लास की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को नौसेना में कमीशन करेंगे। इसके अलावा पी-17ए सीरीज का पहला युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि को लॉन्च किया जाएगा। इसी दिन रक्षा मंत्री विमानवाहक पोत के ड्राइडॉक की आधारशिला भी रखेंगे।
क्या हैं तेजस की खूबियां?
तेजस हवा से हवा में हवा से जमीन पर मिसाइल दाग सकता है।
इसमें एंटीशिप मिसाइल, बम और रॉकेट भी लगाए जा सकते हैं।
तेजस 42% कार्बन फाइबर, 43% एल्यूमीनियम एलॉय और टाइटेनियम से बनाया गया है।
तेजस सिंगल सीटर पायलट वाला विमान है, लेकिन इसका ट्रेनर वेरिएंट 2 सीटर है।
यह अब तक करीब 3500 बार उड़ान भर चुका है।
तेजस एक बार में 54 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।
LCA तेजस को विकसित करने की कुल लागत 7 हजार करोड़ रुपए रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नाम दिया था ‘तेजस’
तेजस लड़ाकू विमान का नामांकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। जिसका अर्थ होता है सबसे तेज