देहरादून- आर्मी चीफ जनरल बिपिन सिंह रावत आज सुबह परिवार के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरी के दर्शन किए। जानकारी के मुताबिक, सेना प्रमुख सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर बदरीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंचे। नौ बजकर पांच मिनट पर वह परिवार समेत बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। इसके पांच मिनट बाद मंदिर के गर्भ गृह में पूजा का दौर शुरू हुआ। नौ बजकर 25 मिनट पर पूजा सम्पन्न हुई। जिसके बाद रावत नौ बजकर 45 मिनट पर मंदिर से वापस गए और नौ बजकर 50 मिनट पर हेलीपैड से रवाना हो गए। तय कार्यक्रम के अनुसार सेना प्रमुख हर्षिल हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां वह पत्नी और बेटी संग गंगोत्री धाम के दर्शन करेंगे। सेना प्रमुख आज परिवार के साथ हर्षिल में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। सेना प्रमुख के दौरे को लेकर हर्षिल आर्मी ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद की हुई है।