Homeराज्यदिल्लीहिंद महासागर में दिखा चीनी युद्धपोत, भारतीय नौसेना के पी8आई खोजी विमान...

हिंद महासागर में दिखा चीनी युद्धपोत, भारतीय नौसेना के पी8आई खोजी विमान ने ली तस्वीरें…..

हिंद महासागर में चीन के बढ़ते दखल के बीच इंडियन नेवी ने भारतीय जलसीमा के नजदीक चीन के युद्ध पोत और पनडुब्बी का पता लगाया है। भारतीय जलसीमा के पास गश्त लगा रहे युद्धपोत और एटमी पनडुब्बी को पता लगाया है।इंडियन नेवी के सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने इस पेट्रोलिंग के दौरान चीनी युद्धपोत की तस्वीरें ली हैं। बता दें, भारतीय जल सीमा के पास से गुजरने वाले सभी व्यावसायिक और युद्ध पोतों की निगरानी भारतीय नेवी करती है। ‘इंडिया टुडे’ को चीनी एंफीबियस लड़ाकू पोत शियान और मिसाइल फ्रिगेट की तस्वीर हाथ लगी है। ये तस्वीर पी-81 मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने ली है। तस्वीर काफी ऊंचाई से ली गई है जब एयरक्राफ्ट हिंद महासागर में पेट्रोलिंग पर तैनात था। हिंद महासागर में प्रवेश करने वाले सभी पोतों पर भारतीय नेवी पैनी निगाह रखती है क्योंकि इस जल क्षेत्र में भारत का दबदबा है। नौसेना के पेट्रोलिंग विमान ने चीनी पोत के अलावा एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मलाक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के रास्ते हिंद महासागर में चीनी पोतों के घुसने के तुरंत बाद नेवी ने निगरानी बढ़ा दी और संबंधित रक्षा विभागों को सूचित कर दिया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular