मेष- जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
वृष- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पठन-पाठन में रूचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सुस्वादु खान-पान में रुचि रहेगी।
मिथुन- धन की स्थिति में सुधार होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कर्क- मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावन बन रही हैं।
सिंह- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या- धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक- नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी हेागी।
धनु- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
मकर- मन अशान्त रहेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
मीन- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला एवं संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।