Homeराज्यउत्तराखण्डयुवक से पैसे लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने गंगनहर से...

युवक से पैसे लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने गंगनहर से दबोचा….

रूड़की- बैंक में पैसा जमा कराने आये एक युवक से लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को जल पुलिस ने गंगनहर से धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने लुटेरों से लूट के 18 हजार रूपये भी बरामद किये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एक युवक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 18 हजार रूपये जमा कराने आया था। बैंक परिसर में मौजूद दो बदमाशों ने इस युवक से रूपये लूट लिये। लूट के बाद जब बदमाश भागने लगे तो युवक ने शोर मचा दिया। वहंा मौजूद कुछ लोगोें ने लूट कर भाग रहे बदमाशों का पीछा किया तो स्वंय को भीड़ से घिरा देखकर बदमाशों ने गंगनहर पर छलांग लगा दी। कुछ ही देर में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। गंगनहर पर ड्यूटी में तैनात जल पुलिस के सिपाहियों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नहर में छलांग लगा दी। जल पुलिस ने थोड़ी ही देर में नहर में कूदे दोनों बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा ली गयी तलाशी के दौरान इन बदमाशों से लूटी गयी 18 हजार की रकम भी बरामद हो गयी। पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular