Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार महाकुंभ 2021: अनुभवी और इच्छुक पुलिसवालों की लगेगी कुंभ में ड्यूटी....

हरिद्वार महाकुंभ 2021: अनुभवी और इच्छुक पुलिसवालों की लगेगी कुंभ में ड्यूटी….

हरिद्वार- हरिद्वार महाकुंभ 2021 में अनुभवी और इच्छुक पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए दूसरे राज्यों से भी अनुरोध किया जाएगा। खासकर इलाहाबाद कुंभ में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की जाएगी। इधर, पूर्व में कुंभ ड्यूटी करने वाले कार्मिकों के अनुभव और सुझाव पर भी गंभीरता से काम किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय में महाकुंभ 2021 की तैयारी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की। इस मौके पर महाकुंभ और अर्द्धकुंभ में ड्यूटी देने वालों ने अपने अनुभव साझा किए। खासकर सुरक्षा और व्यवस्था बनाने में आने वाली कठिनाइयों से लेकर विकल्प पर चर्चा की गई। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि कुंभ का सफल संचालन प्रत्येक की जिम्मेदारी है। ऐसे में अभी से इसका प्लान तैयार कर लें।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ कुंभ आयोजन के सभी पहलुओं पर अभी खाका तैयार किया जाना होगा। कार्मिक, यातायात प्रबंधन, फायर सर्विस, प्रशिक्षण, सीसीटीवी, ड्रोन जैसे कार्य समय पर तैयार किए जाएं। इस मौके पर कुंभ में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। स्नान के बाद वापसी के लिए ट्रेन, बसें और रूट का भी अभी से निर्धारण किया जाना होगा। बैठक में आइजी कुंभ संजय गुंज्याल, आइजी एलओ एपी अंशुमान, आइजी कार्मिक पुष्पक ज्योति, आइजी गढ़वाल अजय रौतेला, ट्रैफिक निदेशक केवल खुराना, डीआइजी विमला गुंज्याल, रिधिम अग्रवाल, नीरू गर्ग, एसएसपी अरुण मोहन जोशी, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी श्वेता चौबे समेत अन्य मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular