Homeअध्यात्मकल पूर्णिमा से शुरू हो जाएंगे श्राद्ध, 16 दिन तक भूलकर भी...

कल पूर्णिमा से शुरू हो जाएंगे श्राद्ध, 16 दिन तक भूलकर भी न करें ये काम….

कल यानि पूर्णिमा से पितृपक्ष शुरू हो जाएंगे। ये 15 दिन तक होते हैं। इस साल पितृपक्ष 13 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि इन 15 दिन हमारे पितृ पितृलोक से पृथ्वीलोक पर आते हैं। इन 15 दिनों में पितृों को पिण्ड दान तथा तिलांजलि कर उन्हें संतुष्ट करना चाहिए। श्राद्ध के सोलह दिनों में लोग अपने पितरों को जल देते हैं तथा उनकी मृत्युतिथि पर श्राद्ध करते हैं। वैसे तो प्रत्येक मास की अमावस्या को श्राद्ध कर्म किया जा सकता है, लेकिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक पूरा पखवाड़ा श्राद्ध कर्म करने का विधान है। पितृपक्ष 13 से शुरू होकर 28 सितंबर को पितृविसर्जन के साथ समाप्त होगा। पिता के लिए अष्टमी तो माता के लिये नवमी की तिथि श्राद्ध करने के लिये उपयुक्त मानी जाती है। श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन जरूर करवाना चाहिए। आपको बता दें कि इस बार 14 को प्रतिपदा और 15 सितम्बर को द्वितीया का श्राद्ध होगा और 28 सितम्बर को सर्व पितृ अमावस्या का श्राद्ध होगा। 16 को मध्याह्न तिथि न मिलने के कारण श्राद्ध नहीं होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पितृपक्ष का मान प्रतिपदा से अमावस्या तक है। इस बार दशमी और एकादशी तिथि का श्राद्ध एक ही दिन होगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार श्राद्ध में कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें वर्जित माना गया है। उनके अनुसार श्राद्ध में कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। श्राद्ध में नए घर का निर्माण और प्रवेश नहीं करना चाहिए। इससे हानि होती है। इसके साथ ही विवाह संबंधी कार्यों को भी वर्जित माना गया है। इसके साथ ही किसी तरह की खरीदारी को भी श्राद्ध में वर्जित माना गया है। श्राद्ध में पूजा-पाठ के साथ जन्मदिन मना सकते हैं।
कब कौन सा श्राद्ध
13 सितंबर को पूर्णिमा का श्राद्ध
14 सितंबर पहला श्राद्ध
15 से 16 सितंबर तक दूसरा श्राद्ध
17 को तृतीय श्राद्ध
18 को चतुर्थी श्राद्ध
19 को पंचमी श्राद्ध
20 को षष्टी श्राद्ध
21 को सप्तमी श्राद्ध
22 को अष्टमी श्राद्ध
23 को नवमी श्राद्ध
24 को दशमी श्राद्ध
25 को एकादशी और द्वादशी का श्राद्ध
26 को त्रयोदशी श्राद्ध
27 चतुर्दशी श्राद्ध
28 सर्व पितरी श्राद्ध

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular