Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मकान मालिक थे अस्पताल में भर्ती, चोरों ने बोला घर में धावा,...

मकान मालिक थे अस्पताल में भर्ती, चोरों ने बोला घर में धावा, लाखों की नगदी और जेवर लेकर फरार….

देहरादून- डोईवाला में देर रात चोरों ने प्रेमनगर बाजार निवासी अनिल जायसवाल के घर में धावा बोला और लाखों की नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक अनिल जायसवाल और उनकी पत्नी उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल में भर्ती थे। घर पर केवल उनकी माताजी थी जो रविवार देर रात पास में ही रहने वाली अपनी बेटी नीलम के घर सोने के लिए चली गईं थी। सोमवार सुबह जब उन्होंने आकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे नगदी और लाखों के जेवर चोरी हो चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2