वायनाड दौरे पर गए राहुल गांधी उस समय झेंप गए जब एक युवा ने बातचीत के दौरान उन्हें चूम लिया। हालांकि इस दौरान राहुल उससे दूर होने की कोशिश करते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार दिनों के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे हैं। जहां वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर हालात का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक चाय की दुकान पर बैठे लोगों का हाल जाना साथ ही उनके साथ चाय भी पीते नजर आए। राहुल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। केरल में हुई भारी बारिश से बाढ़ एवं भूस्खलन से बड़े स्तर पर तबाही हुई है। बाढ़ से सबसे बुरा हाल वायनाड जिले का हुआ था। लोगों ने राहुल को बताया कि बाढ़ से उनका भारी नुकसान हुआ है।



