ऊधमसिंह नगर- ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में एक युवक को बुरी तरह पीट दिया। यहां पुरानी मंडी में मंगलवार को देर रात लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक युवक की पिटाई कर दी। बताया गया कि युवक के एक हाथ और एक पैर में जंजीर बंधी थी। लोगों ने पिटाई के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। अभी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। युवक पुलिस की हिरासत में है। इस घटना के बारे में एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह बोल नहीं सकता है। वहीं पुलिस ने बच्चा चोरी जैसी किसी घटना से इनकार किया है।



