Homeराज्यउत्तराखण्डत्रिवेंद्र सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती...

त्रिवेंद्र सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…….

देहरादून- त्रिवेंद्र सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मंत्रिमंडल कृषि और अकृषि भूमि के सर्किल रेट में वृद्धि के प्रस्ताव पर मंथन कर सकता है। शहरी क्षेत्रों में हाउसिंग के लिए अपार्टमेंट नीति और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के लिए वन टाइम सेटलमेंट का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा सकता है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रस्ताव आएगा। मंत्रिमंडल के समक्ष शिक्षा विभाग संस्कृत शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि को लेकर प्रस्ताव ला सकता है। एमडीडीए में भवन निर्माण मानकों की अनेदखी में आने वाले भवन मालिकों को राहत देने के लिए वन टाइम सेटलमेंट के माध्यम से कंपाउंडिंग का संशोधित प्रस्ताव भी रखा जाएगा। कुछ विभागों की सेवा नियमावलियों पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा कुछ विभागों में रिक्त पदों के सापेक्ष भर्तियों के प्रस्ताव आने की संभावना है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular