Homeराज्यउत्तराखण्डशादी के लिए मना किया तो प्रेमी ने पेपर कटर से कर...

शादी के लिए मना किया तो प्रेमी ने पेपर कटर से कर दी प्रेमिका की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश……

ऋषिकेश- ऋषिकेश में आज तड़के घर में घुस कर एक युवक ने युवती की हत्या कर दी। जिसके बाद युवक ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना के शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक ने हत्या के लिए पेपर कटर और चाकू का प्रयोग किया है। युवक के वार से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऋषिकेश में ही रहने वाले उक्त युवक ने अपने गले और हाथ की नस भी काट दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एम्स में भर्ती कराया है। वहीं युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से युवती की मां बेहोश है। बताया गया कि आज सुबह युवती के पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे और मां मॉर्निंग वॉक पर गई थी। युवती घर पर अकेली थी और प्रथम तल पर एक किराएदार मौजूद था। तभी सुबह करीब 6.30 बजे युवक युवती के घर पहुंचा और युवती के साथ मारपीट करने लगा, यह देख किराएदार प्रथम तल से नीचे आया। किराएदार के नीचे पहुंचने तक आरोपी युवती को लेकर कमरे में लेकर चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद कमरे से युवती के चीखने की आवाजें आने लगी और युवती ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत और सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि युवती कमरे में मृत पड़ी हुई है और युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है। लेकिन लड़की शादी के लिए मना कर रही थी जो लड़के को पसंद नहीं आया। आज सुबह 6.30 बजे स्कूटी से युवक युवती के घर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया। युवती की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular