मेष- भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में सुधार होगा।
वृष- नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
मिथुन- मन अशान्त रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कर्क- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह- मानसिक तनाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखमय रहेगी।
कन्या- मन अशान्त रहेगा। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
तुला- क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
वृश्चिक- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय भी बढ़ेगी।
धनु- घर-परिवार में मांगलिक-धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर भी खर्च बढ़ सकते हैं।
मकर- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।
कुंभ- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन- आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। मित्रों के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।