विश्व चैम्पियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने प्रधानमंत्री मोदी से आज दिल्ली में मुलाकात की। इस मौके पर सिंधु के साथ उनके कोच पुलेला गोपीचंद और खेल मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद थे। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधी वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतकर स्वदेश लौटी हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाली सिंधु पहली भारतीय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीवी सिंधु के गले में स्वर्ण पदक पहनाया।
पीएम मोदी ने सिंधु से मुलाकात करने के बाद ट्वीट कर कहा, “भारत की गौरव, एक चैंपियन जो घर में गोल्ड और बहुत सा सम्मान लाईं। सिंधु से मिलकर खुशी हुई। उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” गोल्ड मेडल जीतने के बाद सिंधु मंगलवार सुबह अपने देश पहुंची जहां उन्होंने अपने फैंस को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। सिंधु ने कहा कि वे चाहती हैं कि वे देश के लिए और ज्यादा मेडल लाएं।