Homeराज्यउत्तराखण्डससुरालियों ने महिला पर तेल डालकर लगाई आग, पति बोला ‘तीन तलाक...

ससुरालियों ने महिला पर तेल डालकर लगाई आग, पति बोला ‘तीन तलाक दे चुका हूं, जो तुझसे और तेरी सरकार से हो कर लेना’, मुकदमा दर्ज……

देहरादून- राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार उसके शौहर ने कहा कि ‘मैं तुझे तीन तलाक दे चुका हूं, जो तुझसे और तेरी सरकार से हो कर लेना’। वहीं ससुरालियों ने तेल डालकर नवविवाहिता को आग लगा दी। पीड़िता ने शौहर और उसके परिजनों पर दहेज के लिए जलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के राजीव नगर निवासी सीमा अहमद ने क्लेमेंटटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका निकाह इसी साल 24 फरवरी को अमजद अली निवासी मोरोवाला के साथ हुआ था। शादी के एक माह बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 19 मई को मारपीट करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। छोटा भाई उसे अपने घर ले गया। पांच अगस्त को समझौता होने के बाद वह ससुराल लौट आई। आरोप है कि 22 अगस्त को उसके साथ मारपीट की गई। शौहर ने कहा कि ‘मैं तुझे तीन तलाक दे चुका हूं, जो तुझसे और तेरी सरकार से हो कर लेना।’ इसके बाद पति, सास, देवरानी, भाभी, ननद, जेठ आदि ने उस पर तेल डालकर आग लगा दी। एसओ नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों का संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। महिला 40 प्रतिशत के करीब जल गई है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments