Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आचार्य बालकृष्ण अब पूरी तहर स्वस्थ, बाबा रामदेव ने वीडियो जारी कर...

आचार्य बालकृष्ण अब पूरी तहर स्वस्थ, बाबा रामदेव ने वीडियो जारी कर बताया पूरा मामला….

हरिद्वार- पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें यह समस्या फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई। यह दावा खुद योग गुरु स्वामी रामदेव ने वीडियो जारी करके किया है। योग गुरु स्वामी रामदेव ने वीडियो जारी कर कहा कि आचार्य बालकृष्ण पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोई सज्जन आचार्य बालकृष्ण से उनके दफ्तर में मिलने आए थे। वह व्यक्ति श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पेड़े लेकर आया। उनके आग्रह पर आचार्य बालकृष्ण ने एक पेड़ा खा लिया। इसके बाद उनको चक्कर आने लगा और उल्टी भी हुई, जैसा कि फूड प्वाइजनिंग से होता है। लेकिन चिकित्सकों ने पूरी स्थिति को बेहतर तरीके से कवर किया और अब आचार्य बालकृष्ण पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि उन्होंने आचार्य जी से करीब पांच मिनट बातचीत भी की है। इस वीडियो में एम्स के डायरेक्टर डॉ. रविकांत ने भी मेडिकल जांच का हवाला देते हुए बताया कि आचार्य बालकृष्ण अधिकतर जांचें सामान्य हैं और खतरे की कोई बात नहीं है। कुछ समय में वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2