Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने...

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई……

आज पूरे देश में जन्माष्टमी काफी धूम-धाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर देशभर और दुनिया के श्रीकृष्ण मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया गया है। मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा, ‘जन्माष्टमी के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण ने ‘निष्काम कर्म’ अर्थात् फल की इच्छा किए बिना कर्म करने का संदेश दिया है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सबके जीवन में हर्ष-उल्लास और उमंग लाएं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद हमारे जीवन में हमेशा खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!’

गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, ‘आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री कृष्णा।’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।’

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2